< Back
Lead Story
मॉरीशस में सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक 21 देश दे चुके हैं सम्मान
Lead Story

PM Modi Award: मॉरीशस में सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक 21 देश दे चुके हैं सम्मान

Deepika Pal
|
11 March 2025 8:18 PM IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के प्रधानमंत्री में सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है।

PM Modi in Mauritius: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मॉरीशस के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत मॉरीशस के प्रधानमंत्री धरम गोखुल ने किया। दो दिनों के दौरे के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के प्रधानमंत्री में सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इस पुरस्कार से नवाजे गए पीएम मोदी

आज मॉरीशस के पहले दिन के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित करने का ऐलान किया है। यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले व्यक्ति है इससे पहले पीएम मोदी को और भी 21 देश सम्मान कर चुके हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc^tfw">#WATCH</a> पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक समय बिहार दुनिया का समृद्धि का केंद्र था। अब हम मिलकर बिहार का गौरव फिर से वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।" <a href="https://t.co/r3BxF12O6V">pic.twitter.com/r3BxF12O6V</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1899472215395184989?ref_src=twsrc^tfw">March 11, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम को किया भेंट

आपको बताते चलें कि, पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा पर आए है जहां पर उन्होंने एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति गोखुल और प्रथम महिला वृंदा गोखुल को ओसीआई कार्ड सौंपे। उन्होंने महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में संगम का पवित्र जल भी राष्ट्रपति गोखुल को उपहार स्वरूप भेंट किया साथ ही मोदी ने गोखुल को बिहार का सुपरफूड मखाना भी भेंट किया। बताया जा रहा हैं कि, बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Similar Posts