< Back
Lead Story
रामलला की सेवा में लगे पुजारियों को मिला नया ड्रेस कोड, फोन ले जाने पर भी मनाही, जानिए राम मंदिर के नए नियम
Lead Story

रामलला की सेवा में लगे पुजारियों को मिला नया ड्रेस कोड, फोन ले जाने पर भी मनाही, जानिए राम मंदिर के नए नियम

Jagdeesh Kumar
|
4 July 2024 1:25 PM IST

मंदिर के पुजारियों के पहनावे का रंग बदल दिया गया है। जो पुजारी पहले भगवा रंग के ड्रेस में दिखते थे अब वो पीले कलर के वस्त्र में दिखेंगे।

अयोध्या के राम मंदिर के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। मंदिर के पुजारियों के पहनावे का रंग बदल दिया गया है। जो पुजारी पहले भगवा रंग के ड्रेस में दिखते थे अब वो पीले कलर के वस्त्र में दिखेंगे। अब मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा कई तरह के अन्य बदलाव भी किए गए हैं। आइए जानते हैं उन बदले गए नियमों के बारे में...

बदल गया पुजारियों का ड्रेस कोड

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार रामलला के मंदिर में पुजारियों को अब पीले वस्त्र पहनने होगें। अभी तक पुजारी भगवा वस्त्र में दिखते थे। वहीं, अब पीले रंग के कुर्ते और पगड़ी के साथ पीली धोती पुजारियों को पहनना होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। हिंदू धर्म में पीले और भगवा रंग का विशेष महत्व है। शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पहले पूजा में इसी रंग के वस्त्रों का प्रयोग होता है।

फोन लेकर जाना भी वर्जित

नए ड्रेस के साथ अब पुजारी मंदिर में फोन लेकर भी नहीं जा सकते। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार 1 जुलाई से कुछ नियमों में बदलाव हुए हैं जिसके अनुसार अब कोई भी पुजारी मंदिर में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकते।

सहायक पुजारियों को मिले 5 प्रशिक्षु पुजारी

राम मंदिर के एक मुख्य पुजारी के साथ सहयोग के लिए 4 सहायक पुजारी भी हैं। हर एक सहायक पुजारी को 5 प्रशिक्षु पुजारी भी रखे गए हैं। इन पुजारियों की प्रत्येक टीम सुबह साढ़े तीन बजे से रात 11 बजे तक 5 घंटे की शिफ्त में सेवाएं देती है।

Similar Posts