< Back
Lead Story
आज मार्केट में चमके सोना और चांदी, 96 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ बदले दाम
Lead Story

Gold Silver Rate: आज मार्केट में चमके सोना और चांदी, 96 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ बदले दाम

Deepika Pal
|
4 Dec 2024 2:30 PM IST

हाल ही के दिनों में दामों में गिरावट देखी गई थी। लेकिन इसमें आज बदलाव की स्थिति रही हैं जहां पर सोना के दाम में 96 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

Gold Silver Rate: शादी के सीजन में सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने के लिए मिलता है हाल ही के दिनों में दामों में गिरावट देखी गई थी। लेकिन इसमें आज बदलाव की स्थिति रही हैं जहां पर सोना के दाम में 96 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

जानिए कितना पहुंचा सोने का दाम

आपको बताते चलें कि, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 96 रुपए बढ़कर 76,420 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,324 रुपए प्रति दस ग्राम थी। यहां पर सोने के दाम में तेजी देखी गई है।

जानिए महानगरों का कितना हुआ दाम

यहां पर महानगरों के दाम जारी किए गए हैं जिसके अनुसार हम जान जाएंगे कि, आपके शहर में सोना और चांदी का दाम कितना है ताकि आप खरीदारी कर सकें...

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,930 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,780 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,780 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,780 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,830 रुपए है।


Similar Posts