< Back
Lead Story
देवउठनी एकादशी पर सस्ता हुआ सोना और चांदी का भाव, फटाफट चेक करें आज रेट
Lead Story

Gold Silver Rate: देवउठनी एकादशी पर सस्ता हुआ सोना और चांदी का भाव, फटाफट चेक करें आज रेट

Deepika Pal
|
12 Nov 2024 5:43 PM IST

शादी की खरीदारी करने वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिली है जहां पर सोना चांदी के दाम सस्ते हो गए हैं।

Gold Silver Rate Today: आज देश भर में देवउठनी एकादशी यानी तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जा रहा है जिस दिन के दिन के बाद से शुभ विवाह शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषी और पंडितों द्वारा नवंबर - दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, इसे लेकर शादी की तैयारी अब शुरू हो गई है। शादी की खरीदारी करने वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिली है जहां पर सोना चांदी के दाम सस्ते हो गए हैं।

जाने कितने हुए सोना - चांदी के दाम

यहां पर आज सोना - चांदी के दाम को लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) गिरावट आने की जानकारी दी है। इसके अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,519 रुपए गिरकर 75,321 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 76,840 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसके अलावा चांदी के दाम की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके अनुसार , ये 2,554 रुपए गिरकर 88,305 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,859 रुपए पर थी।

जानिए चार महानगरों में सोने-चांदी का रेट

भारत के चार महानगरों के अनुसार सोना चांदी के रेट अलग-अलग माने गए हैं जिसके अनुसार आप खरीदारी कर सकते हैं।

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपए है।

मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 रुपए है।

कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,290 रुपए है।

चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,340 रुपए है।


Similar Posts