< Back
Lead Story
Gallantry Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जांबाज जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से किया सम्मानित
Lead Story

Gallantry Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जांबाज जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से किया सम्मानित

Puja Roy
|
6 July 2024 12:17 PM IST

Gallantry Awards: : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में सेना और अर्धसैनिक बलों के बहादुर जवानों को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Gallantry Awards: वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (फेज-1) के दौरान उन्होंने 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।राष्ट्रपति ने ये पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मियों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए दिए।

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

  • इंस्पेक्टर/जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ)
  • हेड कांस्टेबल/जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल/जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल/जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ)
  • सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  • कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना)
  • हवलदार अब्दुल मजीद, 9वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)

शौर्य चक्र

  • सीआरपीएफ कांस्टेबल/जीडी गामित मुकेश कुमार
  • सब इंस्पेक्टर अमित रैना (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद डार (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल वरुण सिंह (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • पुलिस अधीक्षक मोहन लाल (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट (सेना)
  • मेजर रविंदर सिंह रावत (सेना)
  • नायक भीम सिंह (सेना)
  • मेजर सचिन नेगी (सेना)
  • मेजर मानेओ फ्रांसिस (सेना)
  • विंग कमांडर शैलेश सिंह (वायु सेना)
  • लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा (नौसेना)
  • एक्स हवलदार संजय कुमार (सेना)
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ (वायु सेना)
  • कैप्टन अक्षत उपाध्याय (सेना)
  • नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह (सेना)
  • एक्स मेजर अमनदीप जाखड़ (सेना)
  • परषोत्तम कुमार (सेना)

कीर्ति चक्र

  • मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना)
  • मेजर दीपेंद्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना)
  • सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना)

शौर्य चक्र

  • कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • मेजर विकास भांभू (सेना)
  • मेजर मुस्तफा बोहरा (सेना)
  • राइफलमैन कुलभूषण मंटा (सेना)
  • हवलदार विवेक सिंह तोमर (सेना)
  • आलोक राव (सेना)
  • कैप्टन एमवी प्रांजल (सेना)

पीएम ने शेयर किय़ा पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर जारी पोस्ट में कहा कि, "राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शामिल होकर मुझे गर्व है। यहां राष्ट्रपति जी ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। हमारे देश को हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण पर गर्व है। वे सेवा और बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों का उदाहरण हैं। उनका साहस हमेशा हमारे लोगों को प्रेरित करता रहेगा।"

Similar Posts