< Back
Lead Story
Jagannath Rath Yatra 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भक्तों के साथ खींचा रथ, देखें भव्य यात्रा के वीडियो
Lead Story

Jagannath Rath Yatra 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भक्तों के साथ खींचा रथ, देखें भव्य यात्रा के वीडियो

Deepika Pal
|
7 July 2024 7:10 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भक्तों के साथ देवी का रथ खींचा। इसके बाद वे यहां से लौट गई हैं और कल सुबह फिर रथयात्रा में शामिल होंगी।

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ जी भव्य रथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है जहां पर धीरे - धीरे जगन्नाथ जी, बलभद्र और देवी सुभद्रा जी का रथ खींचा जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भक्तों के साथ देवी का रथ खींचा। इसके बाद वे यहां से लौट गई हैं और कल सुबह फिर रथयात्रा में शामिल होंगी।

आज सूर्यास्त तक ही चलेगी रथ यात्रा

आपको बताते चलें कि,53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की हो रही है जहां पर सुबह स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। दोपहर 2.20 बजे जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हुए। पहले बलभद्र जी और सुभद्रा का रथ खींचा गया अब भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा जा रहा है। बताया जा रहा है, आज सूर्यास्त तक ही रथयात्रा चलेगी और कल सुबह फिर गुंडिचा मंदिर की ओर रथयात्रा शुरू होगी।




जानिए सुबह कैसे हुई जगन्नाथ जी की पूजा

भगवान जगन्नाथ जी की पूजा भोर से पहले ही शुरू हो गई थी। जगन्नाथ मंदिर के पंचांगकर्ता डॉ. ज्योति प्रसाद ने बताया कि , भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। सुबह 5.10 बजे के बाद सूर्य पूजा और करीब 5.30 बजे द्वारपाल पूजा हुई। सुबह 7 बजे भगवान को खिचड़ी भोग-प्रसाद लगाया गया।

Similar Posts