< Back
Lead Story
राष्ट्रपति ने मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात, कल करेंगी महाकाल के दर्शन
Lead Story

MP दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राष्ट्रपति ने मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात, कल करेंगी महाकाल के दर्शन

Deeksha Mehra
|
18 Sept 2024 8:05 PM IST

President Draupadi Murmu MP Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर है। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगुवाई की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू सीधे मृगनयनी एम्पोरियम (Mriganyani Emporium) पहुंचीं जहां कलाकारों से मुलाकात की मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। इस दौरान मुर्मू ने 33 हजार रुपए की दो साड़ियां भी खरीदी।

स्थानीय कलाकार ने दी राष्ट्रपति को भेंट

मृगनयनी एम्पोरियम में राष्ट्रपति ने धार के स्थानीय कलाकार मुबारिक खत्री से बाग प्रिंट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान खत्री ने उनके लिए गुलाबी और रेड-ब्लैक रंग में डिजाइन की गई बाग प्रिंट की साड़ी भेंट की।

राष्ट्रपति ने खरीदी दो साड़ियां

मृगनयनी के स्टाफ ने बताया कि राष्ट्रपति को कोसा सिल्क और चंदेरी सिल्क की दो साड़ियां पसंद आईं। उन्होंने इन दोनों साड़ियों को खरीदा, जिनमें से एक की कीमत 14 हजार रुपए और दूसरी की 19 हजार रुपए है।

गोंडी भित्ति चित्र और झाबुआ की प्रसिद्ध गुड़िया भेंट की

मृगनयनी केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प और जनजाति कलाकारों से भी मुलाकात की। इस दौरान गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपने द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग भेंट की। वहीं झाबुआ के परमार दंपती ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।

कल करेंगी महाकाल के दर्शन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू रात्रि विश्राम रेसीडेंसी कोठी में करेंगी। राष्ट्रपति 19 सितंबर को सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। इंदौर लौटकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद वें दिल्ली लौट जाएंगी।


Similar Posts