< Back
Lead Story
पीके बिहार में बदलाव के लिए करेंगे 3 हजार किमी की यात्रा, नई पार्टी बनाने पर कही ये..बात
Lead Story

पीके बिहार में बदलाव के लिए करेंगे 3 हजार किमी की यात्रा, नई पार्टी बनाने पर कही ये..बात

स्वदेश डेस्क
|
5 May 2022 12:00 PM IST

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज राजनीति में एंट्री को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने प्रेसवार्ता कर नई पार्टी का ऐलान नहीं किया लेकिन भविष्य की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा की समाज के हर तबके से बात हुई है। वह बिहार में नई सोच, बदलाव और सुराज का हिमायती है।

प्रशांत किशोर ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बिहार आज 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है। बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है

उन्होंने आगे कहा की अगर हम पार्टी बनाने की तरफ बढ़ते भी है तो वो प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं होगी। अगले 3-4 महीनों में हमने बिहार में जिन 17-18 हज़ार लोगों को चिन्हित किया है, वे साथ में आकर तय करते हैं कि पार्टी बनाने की जरूरत है तो उस समय ये फैसला लिया जाएगा। 2 अक्टूबर से मैं स्वयं पश्चिमी चंपारण गांधी आश्रम से 3000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करूंगा। बिहार के जिन लोगों से मिलना जरूरी है उनसे मुलाकात की जाएगी। उन्हें जनसुराज की परिकल्पना से जोड़ने का प्रयास करेंगे।



Related Tags :
Similar Posts