< Back
Lead Story
Porsche Car Accident

Porsche Car Accident

Lead Story

Porsche Car Accident : लाड़ले ने पूरे परिवार को पहुंचाया सलाखों के पीछे, अब नाबालिग आरोपी की मां भी गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
1 Jun 2024 8:41 AM IST

Porsche Car Accident : नाबालिग आरोपी की मां को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Porsche Car Accident : महाराष्ट्र। पिता, दादा के बाद अब नाबालिग आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने यह जानकारी दी है। नाबालिग आरोपी की मां को आज (1 जून) कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे ब्लड सैंपल हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर और एक वार्ड बॉय पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। आरोपी के पिता पर भी ब्लड सैंपल हेराफेरी के मामले में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को बचाने के लिए ब्लड सैम्पल को मां के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था। इसके लिए आरोपी के पिता ने डॉक्टर्स को रिश्वत दी थी। पहले की गई जांच में शराब पीने की बात साबित नहीं हुई थी शक होने पर पुलिस दोबारा जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ब्लड सैम्पल जांच करने वाले डॉक्टर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

अब तक 11 लोग किये गए गिरफ्तार :

इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी का पिता, दादा और नाबालिग आरोपी को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर्स भी शामिल हैं।

क्या था मामला :

दरअसल, नशे की हालत में नाबालिग आरोपी ने तेज रफ़्तार पोर्शे कार से बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि, दोनों मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी को कोर्ट ने आसान शर्तों पर जमानत दे दी थी। लोगों ने जब विरोध किया तो पुलिस ने सही ढंग से जांच शुरू की। जांच और गिरफ्तारी का दौर अब भी जारी है और मृतकों परिजनों को न्याय का इन्तजार है।

Similar Posts