< Back
Lead Story
ये सिर्फ जूता नहीं लड़कियों के लिए है सुरक्षा कवच, छेड़छाड़ करने वालों के छुड़ाएगा छक्के
Lead Story

Rajasthan News: ये सिर्फ जूता नहीं लड़कियों के लिए है सुरक्षा कवच, छेड़छाड़ करने वालों के छुड़ाएगा छक्के

Deepika Pal
|
4 Feb 2025 8:04 PM IST

राजस्थान के पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने ऐसा डिवाइस बनाया है जो छेड़छाड़ करने वालों को करंट का झटका देगा।

Rajasthan News: आए दिन सड़कों पर लड़की और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले देखने के लिए मिलते हैं जिसके लिए सरकार कई कानून ला चुकी है लेकिन फिर भी मनचलों पर किसी प्रकार का लगाम नहीं लगा है। इन घटनाओं के मद्देनजर राजस्थान के पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने ऐसा डिवाइस बनाया है जो छेड़छाड़ करने वालों को करंट का झटका देगा यानी छेड़छाड़ करने के लिए पुलिस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जानिए कैसी है ये डिवाइस

दरअसल पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र विवेक ने जूते में लगने वाला एक डिवाइस बनाया है जो महिलाओं को छूने पर करंट का झटका देता है। इतना ही नहीं कोई भी मनचला पास आता है तो ये डिवाइस महिलाओं की रियल टाइम लोकेशन भी उनके परिवार को पलक झपकते शेयर कर देता है। इस डिवाइस में IC, LED, वोल्टेज, बूस्टर, लिथियम बैटरी, GPS ट्रैकर और सेंसर दिया है। वही पर यह WSS नाम की डिवाइस आपको सुरक्षा के साथ ही कई फायदे देती है। इसकी कीमत 3500 के करीब बताई जा रही है।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

इस खास तरह की डिवाइस की बात करें तो, अगर कोई मनचला महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो उस महिला को बस अपने पैर को जोर से जमीन पर मारना है और इसके बाद अगर मनचला महिला को छूने की कोशिश करेगा तो उसके करंट का जोरदार झटका लगेगा. वहीं इसी तरीके से दूसरा पैर जमीन पर मारने पर एक बटन दबाता है और महिला की रियल टाइम लोकेशन तीन मोबाइल नंबरों पर आटोमेटिक पहुंच जाती है. पॉलिटेक्निक के छात्र के अनुसार इस डिवाइस को पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने अपनी डिवाइस को पुलिस अधिकारियों को दिखाया है, जिनको ये काफी पसंद आई है।

Similar Posts