< Back
Lead Story
पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही राजनीतिक हिंसा, मतदान से पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा

Lead Story

पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही राजनीतिक हिंसा, मतदान से पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या

Gurjeet Kaur
|
25 May 2024 9:18 AM IST

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा : चुनाव के समय राजनीतिक हिंसा पश्चिम बंगाल के लिए कोई नई घटना नहीं है।

पश्चिम बंगाल। देश भर में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल से राजनीतिक हिंसा की खबर सामने आ रही है। मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके चलते यहां फिलहाल तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले नंदीग्राम में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने इस हत्या के लिए टीएमसी पर आरोप लगाए थे।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर के महिषादल में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई रही थी। टीएमसी कार्यकर्ता का नाम एसके मोइगाल बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप लगाए गए हैं कि, चुनावी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है।

टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प :

पूर्वी मिदनापुर में हिंसा की ओर घटना सामने आई है। टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके चलते कुछ टीएमसी कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस झड़प में एक टीएमसी कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हुआ है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

नंदीग्राम में हुई थी हिंसा :

चुनाव के समय राजनीतिक हिंसा पश्चिम बंगाल के लिए कोई नई घटना नहीं है। कुछ समय पहले नंदीग्राम में एक महिला कार्यकर्ता की हत्या की गई थी। भाजपा ने इस हत्या के लिए सीएम बनर्जी के भड़काऊ बयान को जिम्मेदार बताया था। इस मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Similar Posts