< Back
Lead Story
अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर, अकाली दल सांसद ने कहा- पाकिस्तान भाग जाओ
Lead Story

अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर, अकाली दल सांसद ने कहा- पाकिस्तान भाग जाओ

स्वदेश डेस्क
|
31 March 2023 12:48 PM IST

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब डे का मुखिया अमृतपाल सिंह की 14वें दिन भी तलाश जारी है। पुलिस को अब तक उसके सही ठिकानें की जानकारी नहीं है। इसी बीच अमृतपाल वीडियो और ऑडियो जारी कर लगातार चुनौती दे रहा है। उसके धार्मिक स्थल पर छिपे होने के शक के बाद पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर समेत पंजाब के सभी धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही राज्य के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसी बीच अकाली दल शिरामणि (अमृतसर ) के मुखिया सिमरजीत सिंह मान ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। सने गलती की। साथ में ही बॉर्डर था, नेपाल जाने की क्या जरूरत थी, रावी पार कर पाकिस्तान चला जाता। हम 1984 के बाद भी गए थे। जिंदगी खतरे में हो और सरकार ऐसा जुल्म करती हो तो सिख इतिहास में यह सब जायज है।मान ने कहा कि सरकार कह रही कि वह ISI का आदमी है। अमृतपाल वहां जाता तो ISI उसे गले लगा लेती।

बता दें की मान को लेकर पुलिस का कहना है की वह जल्द ही सरेंडर कर सकता है। अमृतपाल के खिलाग अजनाला थाने पर हमले सहित कई केस दर्ज है। पुलिस उसे 18 मार्च से तलाश कर रही है। उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दिन पहले 30 मार्च को उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने खुद को बागी बताया था।

Related Tags :
Similar Posts