< Back
Lead Story
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतपाल का मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार
Lead Story

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतपाल का मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार

स्वदेश डेस्क
|
10 April 2023 5:50 PM IST

पुलिस को अमृतपाल सिंह के जल्द गिरफ्तार होने की उम्मीद

अमृतसर। पंजाब पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। वांछित खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। उन्होंने बताया की मृतसर ग्रामीण पुलिस ने रासुका के तहत गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ छह अन्य मामले भी दर्ज किए गए हैं। पापलप्रीत सिंह को अमृतसर के काथू नंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान के निर्देश पर अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही है। इसी के तहत आज पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अब उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पापलप्रीत सिंह ने अमृतपाल को फरार होने में सहयोग किया था। दोनों को एक साथ आखिरी बार मार्च के अंत में पपलप्रीत को होशियारपुर के एक डेरे में देखा गया था। इसके बाद से दोनों अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस से की तरह पपलप्रीत सिंह का पीछा कर रही थी। आज उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। पुलिस को उम्मीद है कि अमृतपाल भी जल्द शिकंजे में होगा।

बता दें की मोस्ट वांटेड अपराधी अमृतपाल सिंह 18 मार्च से पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। अब तक उससे जुड़े कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रधानमंत्री बाजेके और हरजीत सिंह इन सभी पर रासुका लगाई गई।

Similar Posts