< Back
Lead Story
हाथरस भगदड़ मामले में UP पुलिस का एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम

Hathras Satsang Stampede

Lead Story

हाथरस भगदड़ मामले में UP पुलिस का एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम

Gurjeet Kaur
|
4 July 2024 3:38 PM IST

Hathras Satsang Stampede : हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने बड़ी जानकारी दी है।

Hathras Satsang Stampede : उत्तरप्रदेश। हाथरस में भोले बाबा उर्फ़ नारायण हरि साकार की सत्संग में हुई भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शव को परिजनों तक पहुंचा दिया गया है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्शन ले लिया है। सत्संग का आयोजन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। UP पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा, "घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में काम करते थे। जब भगदड़ हुई तो छह सेवादार जो अब गिरफ्तार किए गए हैं, वे घटनास्थल से भाग गए थे। मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम यह भी जांच करेंगे कि क्या यह घटना किसी साजिश के कारण हुई है।"

आईजी शलभ माथुर का कहना है, "हम 'भोले बाबा' के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि, अब तक यही पता चला है कि, साल 2000 में इन्होंने हेड कॉन्स्टेबल के पद से वीआरएस ले लिया था। तत्कालीन समय में शाहगंज पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। देश भर में बाबा के अनुयाई है। हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि, क्या कहीं और भी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ? हाथरस सत्संग में बाबा के खिलाफ एफआईआर नहीं किए जाने पर जब आईजी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि, "उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।"

Similar Posts