< Back
Lead Story
PM Modi Russia Visit: PM मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर
Lead Story

PM Modi Russia Visit: PM मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर

Puja Roy
|
9 July 2024 11:49 AM IST

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्‍को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग में जगमग किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PM Modi Russia Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे, जहाँ एयरपोर्ट पर उनका शानदार से स्वागत किया गया। गया। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी का स्वागत किया।पीएम मोदी को गार्ड ऑफ का ऑनर भी दिया गया।प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग से रोशन किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टावर भारत के तिरंगे के रंग में जगमग किया गया है। पीएम मोदी के रूस दौरे के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। ओस्टैंकिनो टावर मॉस्को, रूस में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टावर है। जिसकी ऊंचाई 1,771 फीट (540 मीटर) है। यह दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा और यूरोप का सबसे ऊंचा टॉवर है। इसे 1967 में सोवियत इंजीनियर निकोलाई निकितिन ने बनाया था।

कार्लटन होटल में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी कार्लटन होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था

2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार रूस का दौरा किया था। दिल्ली से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। पिछले 10 वर्षों में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान में बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में 20वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए रूस का दौरा किया था, जहां वे मुख्य अतिथि थे।

Similar Posts