< Back
Lead Story
Nalanda University

Nalanda University के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी - आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं

Lead Story

Nalanda University के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी - आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं

Gurjeet Kaur
|
19 Jun 2024 12:14 PM IST

Nalanda University Inauguration : पीएम मोदी ने कहा कि, 'प्राचीन नालंदा में बच्चों का एडमिशन उनकी पहचान, उनकी नेशनेलिटी को देखकर नहीं होता था।'

Nalanda University Inauguration : बिहार। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि, आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर कही।

इस कार्यक्रम में पीएम के साथ - साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा और अन्य प्रतिनिधि नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर में उपस्थित रहे। नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि, 'प्राचीन नालंदा में बच्चों का एडमिशन उनकी पहचान, उनकी नेशनेलिटी को देखकर नहीं होता था। हर देश, हर वर्ग के युवा यहां आते थे।

नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए कैंपस में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से मजबूती देनी है। दुनिया के कई देशों से यहां विद्यार्थी आने लगे हैं। यहां नालंदा में 20 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ये वसुधैव कुटुंबकम की भावना का कितना सुंदर प्रतीक है।

'नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है। इसमें विश्व के, एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। नालंदा यूनिवर्सिटी के पुनर्निर्माण में हमारे साथी देशों की भागीदारी भी रही है। मैं इस अवसर पर भारत के सभी मित्र देशों का अभिनंदन करता हूं।'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'अपने प्राचीन अवशेषों के समीप नालंदा का नवजागरण, ये नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा कि, जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं... वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित करके बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं।'

Similar Posts