< Back
Lead Story
PM Modi Russia Visit Live Updates: रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्‍य स्‍वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर, देखें वीडियो..
Lead Story

PM Modi Russia Visit Live Updates: रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्‍य स्‍वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर, देखें वीडियो..

Swadesh Digital
|
8 July 2024 5:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया है। मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।



PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय रूस यात्रा के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी 8 जुलाई से 9 जुलाई तक रूस की यात्रा पर हैं।

नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। खबरों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने पर बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को पहुंचे। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया है। मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यहां देखें वीडियो:

रूस के मॉस्को में रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को के होटल द कार्लटन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को के होटल द कार्लटन पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों का अभिवादन करते हुए

Similar Posts