< Back
Lead Story
नाइजीरिया में ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित हुए पीएम मोदी, कही बात
Lead Story

PM Modi Award: नाइजीरिया में ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित हुए पीएम मोदी, कही बात

Deepika Pal
|
17 Nov 2024 8:39 PM IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नाइजीरिया के दौरे पर हैं जहां पर उन्हें ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया।

PM Modi Award: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नाइजीरिया के दौरे पर हैं जहां पर उन्हें ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने अबुजा में यह सम्मान दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने बात कही है।

पीएम मोदी ने सम्मान लेने के बाद कही बात

आपको बताते चलें कि, "मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर (GCON) के लिए आपका, नाइजीरिया की सरकार और यहां के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदर के साथ स्वीकार करता हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।

बता दें कि, महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य हैं जिन्हें 1969 में GCON से सम्मानित किया गया था। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा।

भारत की मिट्टी साथ लेकर आया हूं - पीएम मोदी

नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "... प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं। भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है।"

Similar Posts