
प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, अब तक ये...13 देश कर चुके सम्मानित
|फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट कर दी बधाई
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर है। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कल गुरूवार देर रात देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों की ओर से फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए है। बता दें की फ्रांस का ये सम्मान विश्व के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी को सम्मान देने के बाद फ़्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. राष्ट्रपति ने लिखा - "भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्कृष्ट कार्यों और वैश्विक शांति की पहल के लिए पिछले 9 सालों में कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हो चुके है। जिसमें पिछले महीने मिले फिजी, पापुआ न्यू गिनी और मिस्र जैसे देश शामिल है।आइए हम आपको बताते है की कब और कस देश से मिला सम्मान -
प्रधानमंत्री को अब तक मिले ये सम्मान -
साल 2016 - अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
साल 2016 - सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद
साल 2018 - फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड
साल 2019 - बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
साल 2019 - मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
साल 2019 - रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार
साल 2019 - UAE का ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड
साल 2020 - अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट सम्मान
साल 2021- भूटान का ड्रुक ग्यालपो
जून 2023 - मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ द नाइल,
मई 2023- पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
मई 2023 - फिजी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
मई 2023 - पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार