< Back
Lead Story
मन की बात : टोक्यो ओलंपिक जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष,  चीयर कर हौंसला बढ़ाएं
Lead Story

मन की बात : टोक्यो ओलंपिक जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष, चीयर कर हौंसला बढ़ाएं

स्वदेश डेस्क
|
27 Jun 2021 1:51 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जब प्रतिभा, समर्पण और स्पोर्टस स्प्रीट एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई चैंपियन बनता है। अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने कहा कि टोक्यो जा रहे हमारे ओलंपिक दल में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा,टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है। वो सिर्फ अपने लिए ही नहीं जा रहे हैं बल्कि देश के लिए जा रहे हैं। इन खिलाडियों को भारत का गौरव भी बढ़ाना है और लोगों का दिल भी जीतना है। सोशल मीडिया पर आप चैयर्स फॉर इंडिया के साथ अपने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे सभी खिलाड़ियों का, बिना कोई दबाव बनाए उनका हौसला बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इस कार्यक्रम की शुरुआत में महान धावक मिल्खा सिंह का स्मरण किया। उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले कोरोना ने प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह को हमसे छीन लिया। जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह ​किया था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं तो आपको हमारे एथलीट का मनोबल बढ़ाना है।

Similar Posts