< Back
Lead Story
PM Modi का गांधी परिवार पर हमला, कहा - संविधान संशोधन कर राज्य सरकारों को बदला

PM Modi का गांधी परिवार पर हमला

Lead Story

PM Modi का गांधी परिवार पर हमला, कहा - संविधान संशोधन कर राज्य सरकारों को बदला

Gurjeet Kaur
|
20 May 2024 11:59 AM IST

PM Modi Comment On Gandhi Family : पीएम मोदी ने कहा, शहजादे ने कैबिनेट के निर्णय को मीडिया के सामने फाड़ दिया, और वे अब संविधान की बात करते हैं।

PM Modi : दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, गांधी परिवार ने संविधान को संशोधित कर 100 से अधिक बार राज्य सरकारों को बदला। उन्होंने आगे कहा कि, पहले नेहरू जी, फिर इंदिरा जी, फिर उनके बेटे राजीव जी ने संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम किया है। दरअसल, पीएम मोदी ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने गांधी परिवार समेत विपक्ष के तमाम नेताओं पर तंज कसा।

पीएम मोदी ने कहा कि, संविधान निर्माताओं ने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए सभी दस्तावेजों को लिखित में रखा। ताकि, भविष्य में सब कुछ सुरक्षित रहे। बड़ी बुद्धिपूर्वक संविधान को चित्रों से मढ़ा गया। हमारी हजारों सालों की विरासत थी नेहरू ने क्या किया - उन्होंने संविधान की इस पहली प्रति को हटा दिया। बाद में जो संविधान बना उसे बिना चित्रों के प्रिंट किया गया। अपने परिवार का जय जय कार करने के लिए किया गया। पंडित नेहरू ने पहला संशोधन अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार करने के लिए किया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, 'इसके बाद संविधान की भावना पर प्रहार किया गया। अनुच्छेद 356 का उपयोग कर 100 से अधिक बार सरकारों को बदला गया। इसके बाद इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाया गया। यही नहीं, इसके बाद राजीव जी आए। वे तो मीडिया को कन्ट्रोल करने के लिए कानून लाने वाले थे। उन्होंने शाहबानो केस से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट बदला क्योंकि उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी थी। इसके बाद शहजादे आये जो सांसद के सिवा कुछ हैं ही नहीं। उन्होंने कैबिनेट (मनमोहन सरकार) के निर्णय को मीडिया के सामने फाड़ दिया, ये संविधान की बात करते हैं।

Similar Posts