< Back
Lead Story
181 लोगों से भरा विमान हुआ हादसे का शिकार, अब तक 47 लोगों की मौत
Lead Story

दक्षिण कोरिया: 181 लोगों से भरा विमान हुआ हादसे का शिकार, अब तक 47 लोगों की मौत

Jagdeesh Kumar
|
29 Dec 2024 8:25 AM IST

दक्षिण कोरिया में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें करीब 181 लोग बैठे थें। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह हादसा साउथ जिओला में स्थित साउथ - वेस्ट कोस्टल एयरपोर्ट पर हुआ।

रनवे से उतर गया था विमान

योनहाप न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5.37 मिनट (भारतीय समय अनुसार) पर बैंकाक से आ रहा प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में 175 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ करीब 181 लोग मौजूद थे। प्लेन मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा लेकिन रनवे से उतरकर दीवार से टकरा गया। जिससे प्लेन में आग भड़क गई। हवाई अड्डे पर बचाव अभियान जारी है। जिसमें अब तक 2 लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है।

लैंडिंग गियर में आ गई थी खराबी

बताया जा रहा है कि विमान में ज्यादातर लोग कोरियाई थे। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विमान के संपर्क में पक्षी आ गया था जिससे उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई और विमान हादसे का शिकार हो गया।

राष्ट्रपति के भी घटना स्थल में पहुंचने की जानकारी

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक के भी दुर्घटनास्थल में पहुंचने की जानकारी है। इसके पहले उन्होंने कहा कि बचाव के लिए हरसंभव प्रयास के आदेश दिए गए हैं।

Similar Posts