< Back
Lead Story

Lead Story
मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, दो हिस्सों में टूटा फिर आग लगी
|14 Sept 2023 6:56 PM IST
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर आज गुरुवार को लैंडिंग के दौरान एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुम्बाई एयरपोर्ट पर बारिश क्वे चलते एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई।सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।