< Back
Lead Story
भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का कर लीजिए प्लान, नया साल बनेगा यादगार
Lead Story

New Year Destination: भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का कर लीजिए प्लान, नया साल बनेगा यादगार

Deepika Pal
|
12 Dec 2024 2:39 PM IST

नए साल 2025 में आप नई यादें संजोने के लिए कहीं घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको भारत में कई जगहें ऐसी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।

New Year Celebrations: दिसंबर के अंत तक 2024 खत्म होने वाला है आने वाले महीने से नया साल लग जाएगा। इस नए साल 2025 में आप नई यादें संजोने के लिए कहीं घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको भारत में कई जगहें ऐसी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। आज हम अपने इस लेख में इन जगहों के बारे में बात करेंगे जो नए साल के जश्न को बढ़ा देती है।

नए साल में इन शांति वातावरण वाली जगहों की करें सैर

साल 2025 के नए दौर में घूमने के लिए आप शांति वातावरण वाली इन जगहों को विजिट कर सकते हैं।

गंगटोक, सिक्किम

हम यहां पर बात कर रहे है पूर्वी शहर सिक्किम की जिसकी राजधानी गंगटोक भी घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह में से एक है। इसके लिए आप हिल स्टेशनों की तुलना में गंगटोक को चुन सकते है। आप नाथु ला पास और चांगू झील जैसी जगहों पर नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां की तिब्बती संस्कृति आपको लुभाएगी।

मलनाड, कर्नाटक

यहां पर कर्नाटक की खूबसूरत जगहों में आप मलनाड को चुन सकते है। यहां पर घूमने के कई जगहें मिल जाएगी। जिसमें आप कुमारा स्वामी हिल्स, अक्सा वॉटरफॉल और हागड़ी के जंगलों की सैर कर सकते हैं। यहां वाटरफॉल के नजारे आपको काफी लुभाएंगे।

वायनाड, केरल

नए साल में घूमने के लिए केरल देश की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर घूमने के लिए वायनाड को चुन सकते है।यह जगह हरियाली, झीलें और चाय बागानों के लिए भी जाना जाता है. नए साल के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

ज़ीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

नए साल के लिए घूमने की खास जगहों में आप अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली को चुन सकते है। परिवार के साथ यहां घूमना सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां आपको शांति से समय बिताने का मौका मिलेगा. कम भीड़ होने के कारण यह जगह प्रकृति प्रेमियों और शांति चाहने वालों के लिए परफेक्ट है।

कुमाऊं क्षेत्र, उत्तराखंड

नए साल में घूमने के लिए आप खास जगहों में से एक उत्तराखंड की कुमायूं क्षेत्र को चुन सकते हैं।यहां के नैसनी, अल्मोड़ा, और बिनसर जैसे स्थान अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं. इन जगहों पर ट्रैकिंग आदि आप कर सकते हैं।

Similar Posts