< Back
Lead Story
Piaggio ने पेश किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलेगा 100 किमी
Lead Story

Piaggio ने पेश किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलेगा 100 किमी

स्वदेश डेस्क
|
14 Nov 2022 5:44 PM IST

वेबडेस्क। भारत में अपने वेस्पा स्कूटर के लिए प्रसिद्ध पियाजियो कंपनी देश में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने वाली है। कंपनी ने EICMA 2022 ऑटो शो में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पियाजियो 1 को पेश किया है। इसे 2023 के मध्य तक भारत में देखा जा सकता है। अपने सेगमेंट में यह Ola S1, Ather 450X और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से मुकाबला करेगा। आइए जानते है इसके फीचर्स -



इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में लांच किया गया है।

  • पियाजियो वन ,
  • पियाजियो वन प्लस
  • पियाजियो वन एक्टिव

टॉप स्पीड -

  • पियाजियो वन - 45 किमी प्रति घंटा
  • पियाजियो वन प्लस - 45 किमी प्रति घंटा
  • पियाजियो वन एक्टिव - 60 किमी प्रति घंटा

रेंज -

  • पियाजियो वन - सिंगल चार्ज में 55 से 100 किमी
  • पियाजियो वन प्लस - सिंगल चार्ज में 55 से 100 किमी
  • पियाजियो वन एक्टिव - सिंगल चार्ज में 85 से 100 किमी

अन्य फीचर -

  • एलसीडी, कीलेस ऑपरेशन, राइड मोड और अन्य बेसिक रीडआउट जैसे स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, बैटरी लेवल
  • सिंगल-साइडेड फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स, ब्रेकिंग हार्डवेयर में सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क


Similar Posts