< Back
Lead Story
Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज़

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज़

Lead Story

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज़

Gurjeet Kaur
|
30 July 2024 1:51 PM IST

Paris Olympics 2024 : 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत के नाम दूसरा पदक।

Paris Olympics 2024 : निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलम्पिक में यह भारत का दूसरा मेडल है। मनु भाकर ने ही इसके पहले शूटिंग में कांस्य पदक जीता था। इस तरह मनु भाकर भारत की पहली महिला बन गईं हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।

बता दें कि, मनु भाकर और सरबजोत सिंह द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह को 16-10 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता गया है। ओलंपिक 2024 में शूटिंग में यह मनु भाकर का दूसरा वहीं सरबजोत सिंह का पहला मेडल है। इस तरह ओलंपिक में भारत द्वारा शूटिंग में दो मेडल जीते गए हैं।

सरबजोत सिंह के पिता, जीतेंद्र सिंह ने कहा, "मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं...सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकूंगा...हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।"

राष्ट्रपति ने क्या कहा :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा, "शूटिंग के लिए मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियों की कामना करती हूं।"

पीएम मोदी ने दी बधाई :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।"

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है और ये दोनों ही हरियाणा से हैं। मुझे खुशी है कि हरियाणा ने अब तक जितने भी पदक जीते हैं, उनमें हरियाणा का भी योगदान है। पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है।"

Similar Posts