< Back
Lead Story
Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने दोहराया 52 साल पुराना इतिहास, हासिल किए लगातार दो ओलंपिक पदक
Lead Story

Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने दोहराया 52 साल पुराना इतिहास, हासिल किए लगातार दो ओलंपिक पदक

Jagdeesh Kumar
|
9 Aug 2024 2:39 AM IST

Indian Hockey Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाइयां दी।

Paris Olympic Games 2024: भारतीय हॉकी टीम ने फिर एक बार कांस्य पदक जीत लिया है। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया था तब जर्मनी को हराया था। भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक मेडल हॉकी में अपने नाम किए हैं। इसके पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 में लगातार दो पदक ओलंपिक में अपने नाम किए थे।

सरपंच साहब रहे टॉप स्कोरर

इस मैच में भारत की ओर से दोनों ही गोल सरपंच साहब कहे जाने वाले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। 10 गोलकर को इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। गोलकीपर श्रीजेश ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। टूर्नामेंट के पहले ही उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

इसी के साथ हॉकी में भारत के 13 मेडल हो चुके हैं जिसमें चार ब्रांच एक सिल्वर 8 गोल्ड शामिल है।

कप्तान और गोलकीपर को दी विशेष बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम से फोन में बात कर बधाईयां दी। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत को सरपंच साहब कहकर पुकारा तो सभी खिलाड़ी ठहाके लगाने लगे। उन्होंने गोलकीपर श्रीजेश से भी बात की और ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले की याद दिलाते हुए कहा कि हॉकी समझने वाला हर एक इंसान उसे मैच को हमेशा के लिए याद रखेगा की कैसे भारत में 10 खिलाड़ियों के साथ मैच जीता था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा - "एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।"

Similar Posts