< Back
Lead Story
आर्टिकल 370 की बहाली पर कांग्रेस - NC के रुख से पाकिस्तान खुश! रक्षा मंत्री ने दिया बयान

आर्टिकल 370 की बहाली पर कांग्रेस - NC के रुख से पाकिस्तान खुश

Lead Story

जम्मू - कश्मीर: आर्टिकल 370 की बहाली पर कांग्रेस - NC के रुख से पाकिस्तान खुश! रक्षा मंत्री ने दिया बयान

Gurjeet Kaur
|
19 Sept 2024 1:15 PM IST

जम्मू - कश्मीर। विधानसभा चुनाव के चलते जम्मू - कश्मीर में इस समय राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा कासिम का बयान सामने आया है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि, आर्टिकल 370 की बहाली पर कांग्रेस - NC के रुख से वे सहमत हैं। ख्वाजा कासिम के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर सवाल खड़े किए हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से एक टीवी न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, कश्मीर में धारा 370 और 35 A शेख अब्दुल्लाह और जवाहर लाल नेहरू ने तय किया था। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं। दोनों का कहना है कि, सरकार बनने पर धारा 370 और 35 A की बहाली की जाएगी, आपको क्या लगता है, क्या यह संभव है।

इसके जवाब में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, "मेरा ख्याल है कि, यह काफी हद तक संभव है। दोनों ही राजनीतिक दलों की घाटी में महत्वपूर्ण मौजूदगी है। वादी यानि कश्मीर में जनता काफी मोटिवेट है। मुझे लगता है कि, ये वादी के बाहर भी सत्ता में आएंगे और आर्टिकल 370 का रिस्टोरेशन किया जाएगा।

आर्टिकल 370 की बहाली पर NC का समर्थन, कांग्रेस चुप :

बता दें कि, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आर्टिकल 370 की बहाली का जिक्र अपने पार्टी मेनिफेस्टो में किया है जबकि कांग्रेस ने इस पर चुप्पी साध ली है। हालांकि, कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की बात को स्वीकारा है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के संबंध में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच एक समान रुख देखता है। उन्होंने उल्लेख किया कि यदि कांग्रेस या एनसीपी सरकार सत्ता में आती है, तो वे पाकिस्तान की मांगों के साथ गठबंधन करेंगे...कांग्रेस और चीन एक ही एजेंडा साझा करते हैं, और जो भी चीन चाहता है, कांग्रेस उसे लागू करती है। वे उन लोगों का समर्थन करते हैं जो देश को विभाजित करना चाहते हैं। राहुल गांधी सत्ता हासिल करने के लिए खुद को देश के दुश्मनों के साथ हैं।"

जम्मू-कश्मीर के बीजेपी प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ''पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और उनके इशारों पर चलते हैं...वे पाकिस्तान के इशारों पर नाच रहे हैं ...एनसी-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कठपुतली बनकर काम कर रही हैं।''

Similar Posts