< Back
Lead Story
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में फायरिंग जारी
Lead Story

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में फायरिंग जारी

स्वदेश डेस्क
|
2 Jun 2021 12:29 PM IST

श्रीनगर। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। जम्मू के अरनिया सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

वर्तमान में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी से गांव के लोग सहम गए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

Similar Posts