< Back
Lead Story
पद्म पुरस्कार से सम्मानित कोयंबटूर की महिला किसान पप्पम्मल का 109 वर्ष की आयु में निधन
Lead Story

पद्म पुरस्कार से सम्मानित कोयंबटूर की महिला किसान पप्पम्मल का 109 वर्ष की आयु में निधन

Deeksha Mehra
|
28 Sept 2024 9:37 AM IST

Woman farmer Pappammal dies : पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और जैविक किसान आर पप्पम्मल (उर्फ रंगम्मल) का शुक्रवार रात 108 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मेट्टुपलायम के पास थेक्कमपट्टी गांव में हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किसान और पद्मश्री पुरस्कार विजेता पप्पाम्मल के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “पप्पाम्मल जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने कृषि, विशेष रूप से जैविक खेती में एक पहचान बनाई। लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।”

वैश्विक बाजरा सम्मेलन में पीएम से मिली

महिला किसान पप्पम्मल मार्च 2023 में वैश्विक बाजरा सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गईं थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और टिकाऊ कृषि और स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। बताया जा रहा है कि 109 वर्ष की आयु में उन्होंने कोयंबटूर में अंतिम सांस ली। वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जताया शोक

पप्पाम्मल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है।” 2021 में, उन्हें भारत में जैविक खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। उन्हें कृषि क्षेत्र में अग्रणी माना जाता था और उन्होंने 1970 से 45 वर्षों तक तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय की किसान परामर्श समिति के सदस्य के रूप में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम किया। पप्पाम्मल ने अपनी आखिरी सांस तक कृषि क्षेत्रों में काम किया। शुक्रवार को निधन से पहले उन्हें खेत में सक्रिय रहने वाली सबसे बुजुर्ग किसान माना जाता था।

Similar Posts