< Back
Lead Story
मीन राशि वालों का होगा चौतरफा विकास, ग्रहों की चाल के अनुसार पढ़िए आज का राशिफल
Lead Story

Today Horoscope: मीन राशि वालों का होगा चौतरफा विकास, ग्रहों की चाल के अनुसार पढ़िए आज का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
25 May 2025 6:00 AM IST

Horoscope 25 May 2025: 25 मई को रविवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल का आकलन किया जाता है। जिसके बाद करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियां उजागर होती हैं। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि(Aries)

आज यानी 25 मई रविवार के दिन मेष मेष राशि के सेहत में सुधार होगा। पार्टनर की मदद से आपको फायदा होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को गिफ्ट मिलने की संभावना है। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। युवा जातक मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस के कार्यों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

25 मई रविवार के दिन वृषभ जातक के लोग आशावादी रहेंगे। आपके विश्वास और उम्मीद से तरक्की के नए राह खुलेंगे। आय व्यय में संतुलन बनाना आवश्यक होगा। खर्च बढ़ेंगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर की मांगों से परेशान रहेंगे। माता - पिता के सेहत में सुधार होगा। समाज में आपका मान - सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 25 मई का दिन मिथुन वालों के लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके प्रदर्शन से खुश होंगे, प्रमोशन भी मिल सकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का शौक रखने वालों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। पिता जी को स्वास्थ्य की दिक्कत हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक की तो इनका आज का दिन बेहतरीन रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले में सावधानी बरतें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके पद - प्रतिष्ठा में बृध्दि होगी। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बात शेयर करेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वालों का आज यानी 25 मई रविवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। कानूनी मामले में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा पछताना पड़ सकता है। भविष्य में आने वाली परेशानियों को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दान धर्म से जुड़े कामों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 25 मई का दिन कन्या राशि वालों का नए उमंगों से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को धन उधार देने से पहले सोच समझ लें। अतीत से जुड़ी कोई सच्चाई सबके सामने आ सकती है।

तुला राशि(Libra)

25 मई यानी रविवार का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग नई योजना बनाएंगे तो सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच वाद विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज यानी 25 मई का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशहाल रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ आपको बिजनेस में मिलेगा। युवा वर्ग आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी रविवार का दिन फलदायी रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कमजोर साबित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होंगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 25 मई का दिन मकर मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मन में खुशी का भाव रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों की आज यानी 25 मई 2025 के दिन क़िस्मत का साथ मिलेगा। योजना बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ी घटना घट सकती है। धर्म की ओर झुकाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 25 मई रविवार के दिन मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश में थे तो आसानी से मिलेगा। युवा जातक को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी।

Similar Posts