< Back
Lead Story
राज्यसभा में नीट पेपर लीक पर विपक्ष ने खूब किया प्रदर्शन, फूलो देवी नेताम को तो चक्कर ही आ गया

राज्यसभा में नीट पेपर लीक पर विपक्ष ने खूब किया प्रदर्शन

Lead Story

राज्यसभा में नीट पेपर लीक पर विपक्ष ने खूब किया प्रदर्शन, फूलो देवी नेताम को तो चक्कर ही आ गया

Gurjeet Kaur
|
28 Jun 2024 3:38 PM IST

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, "आज भारतीय संसद के इतिहास में ऐसा कलंकित दिन है।"

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते करते कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम तो बेहोश ही हो गई। वहीं सदन में कुछ नेता वेल में घुस आये थे। इस पर चेयरमेन जगदीप धनखड़ ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, विपक्ष के इस बर्ताव से मैं दुखी हूँ।

कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को नीट पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए चक्कर आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। फूलो देवी नेताम को स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस में ले जाया गया। फूलो देवी नेताम NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी वे अचानक बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विपक्षी नेताओं के बर्ताव से चेयरमैन दुखी :

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, "आज भारतीय संसद के इतिहास में ऐसा कलंकित दिन है कि विपक्ष के नेता खुद वेल में आ गए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मैं दुखी हूं, स्तब्ध हूं। भारतीय संसदीय परंपरा इस हद तक बिगड़ जाएगी कि विपक्ष के नेता वेल में आ जाएंगे, उपनेता वेल में आ जाएंगे।"

बता दें कि, INDIA गठबंधन के नेता सदन में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। सभी दलों के नेताओं ने इकठ्ठा होकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। लोकसभा में भी विपक्ष के नेता इसी तरह प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद लोकसभा की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित कर दी गई थी।

Similar Posts