< Back
Lead Story
PM Modi

साबरमती रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा - सच्चाई सामने आ रही है...फर्जी कहानी ज्यादा नहीं चलती

Lead Story

JK Assembly Election 2024: जम्मू - कश्मीर को पूर्ण राज्य बीजेपी ही बनाएगी - जम्मू में आयोजित चुनावी रैली में बोले PM मोदी

Deeksha Mehra
|
28 Sept 2024 1:20 PM IST

PM Modi Jammu Public Meeting : आपकी हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मोदी पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है। आपकी हर जरूरत को पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ रहा हूं। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला अस्थायी है। जम्मू कश्मीर को सिर्फ बीजेपी ही पूर्व राज्य बनाएगी। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 28 सितंबर को जम्मू में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि याद कीजिए वो समय जब उस तरफ से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोलियों का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आ गया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। भारत ने दुनिया को बताया था, 'ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है...आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उनकी खोज निकलेगी।

दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में हुआ भारी मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के मूड को उजागर कर दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है। यहां भाजपा की पहली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

पीएम ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को नवरात्रि के दिन घोषित किए जाएंगे और हम सभी माता वैष्णो देवी की छत्रछाया में पले-बढ़े हैं और विजयादशमी 12 अक्टूबर को है। इस बार विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरुआत होगी। जम्मू हो, सांबा हो या कठुआ, हर जगह एक ही नारा गूंज रहा है, 'जम्मू की यहीं पुकार, आ रही है भाजपा सरकार..।

कांग्रेस ने सैन्य परिवारों को वन रैंक- वन पेंशन के लिए तरसाया

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस देश के लिए मरने वालों का कभी सम्मान नहीं कर सकती। यह वही कांग्रेस है जिसने हमारे सैन्य परिवारों को 4 दशकों तक 'वन रैंक, वन पेंशन' के लिए तरसाया। कांग्रेस ने हमारे सैनिकों से झूठ बोला। वे कहते थे कि 'वन रैंक वन पेंशन', OROP से खजाने पर दबाव पड़ेगा, लेकिन मोदी ने सैन्य परिवारों के कल्याण से पहले कभी खजाने की ओर नहीं देखा और इसलिए 2014 में सरकार बनने के बाद हमने OROP लागू किया।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक सैन्य परिवारों को 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। हाल ही में, हमने OROP को भी पुनर्जीवित किया है, जिससे सैन्य परिवारों को और अधिक पैसा मिलना तय है।

पीएम मोदी ने संबोधन में आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग तीन परिवारों, कांग्रेस, एनसी और पीडीपी से थक चुके हैं। वे फिर से वही व्यवस्था नहीं चाहते जिसमें भ्रष्टाचार और नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग अब आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा नहीं चाहते। यहां के लोग शांति चाहते हैं, यहां के लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं और इसीलिए जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।

Similar Posts