< Back
Lead Story
बढ़ते प्रदूषण पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, सभी प्राइमरी स्कूलों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
Lead Story

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, सभी प्राइमरी स्कूलों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

Deepika Pal
|
14 Nov 2024 10:08 PM IST

दिल्ली वासियों के लिए सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इसे लेकर हाल ही में दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सभी प्राइमरी स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है।

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी की हवा बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते जहरीली होती जा रही है जिसमें अब सांस लेना भी दिल्ली वासियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसे लेकर हाल ही में दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सभी प्राइमरी स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है।

ऑनलाइन मोड पर चलेंगे सभी प्राइमरी स्कूल

बढ़ती प्रदूषण के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों (यानी पांचवीं क्लास) को अगले आदेश तक ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए। जैसा कि आम नागरिकों का दिल्ली की हवा में जीना खतरा है वहीं छोटे बच्चों के इम्यूनिटी पर प्रदूषण का असर पड़ सकता है। यहां पर गुरुवार को सीजन में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AIQ) 424 दर्ज किया गया।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट किया, "बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूल अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित हो जाएंगे।" <a href="https://t.co/6793wueDmg">pic.twitter.com/6793wueDmg</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1857082587409166379?ref_src=twsrc^tfw">November 14, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सरकार ने ये भी लगाए प्रतिबंध

बताते चले कि, प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने और भी प्रतिबंध लगाए हैं। जिसमें ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों पर रोक लगा दी। लेकिन आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल, CNG वाहनों और BS-4 डीजल बसों को इससे छूट मिलेगी।

Similar Posts