< Back
Lead Story
अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा, दम घुटने से एक ने तोड़ा दम
Lead Story

Jalandhar Gas Leak: अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा, दम घुटने से एक ने तोड़ा दम

Deepika Pal
|
21 Sept 2024 6:40 PM IST

पंजाब के जालंधर से बड़ी घटना सामने आई है जहां पर बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया।

Punjab Gas Leak: पंजाब के जालंधर से बड़ी घटना सामने आई है जहां पर बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं पर पांच लोग घायल बताए गए थे। हाल ही में इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक , यह घटना पंजाब के जालंधर जिले से सामने आई है जहां पर दोपहर 2 बजे दामोरिया फ्लाईओवर के पास बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई। इसमें गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री के दो कर्मचारी फंस गए थे जिनमें से एक की जान बच गई लेकिन गैस की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा फैक्ट्री के पास से गुजर रहे साइकिल सवार चार प्रवासी मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

इलाके को किया सील

आपको बताते चलें कि, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद इलाकों को सील कर दिया है और लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को फ्लाईओवर की ओर मोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद जब तक गैस पूरी तरह से हट नहीं जाती, इलाका सील रहेगा। बता दें कि, जालंधर रेलवे स्टेशन, मेन हीरां गेट, हेनरी पेट्रोल पंप और दामोरिया अंडरब्रिज इलाकों को बंद कर दिया गया है।

Similar Posts