< Back
Lead Story
देश भर में 3071 हुई ओमिक्रोन मरीजों की संख्या, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा
Lead Story

देश भर में 3071 हुई ओमिक्रोन मरीजों की संख्या, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

स्वदेश डेस्क
|
8 Jan 2022 12:00 PM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अबतक तीन हजार,071 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक हजार, 203 मरीज ठीक हो चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 876 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 513 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर अब कर्नाटक है, जहां 333 मामले सामने आए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान में 291 मामले पाए गये हैं

Related Tags :
Similar Posts