< Back
Lead Story
संसद में बढ़ा भाजपा का कद, राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 100 के पार हुई
Lead Story

संसद में बढ़ा भाजपा का कद, राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 100 के पार हुई

स्वदेश डेस्क
|
1 April 2022 4:21 PM IST

नईदिल्ली। राज्यसभा में पहली बार भाजपा ने सदस्यता में 100 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा 1988 के बाद पहली पार्टी बन गई है। गुरूवार को हुए राज्यसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 101 हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने ये उपलब्धि 13 में से 4 सीटों को जीतकर हासिल कर ली है। जिसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। वहीँ भाजपा की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने असम में एक राज्यसभा सीट जीती। भाजपा ने चारों सीटें पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, असम और त्रिपुरा में जीती।

हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट -

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया - "असम ने एनडीए के दो उम्मीदवारों को राज्य सभा में चुनकर प्रधनमंत्री पर अपना विश्वास जताया है. बीजेपी के पबित्र मार्गेरिटा 11 वोटों से जीते और यूपीपीएल के रवंगवरा नारजारी नौ वोटों से जीते. विजेताओं को मेरी बधाई."

विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव से बाहर -

राज्यसभा में भाजपा के 100 से अधिक सांसद होते ही विपक्ष उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो गया है। बता दें की कल गुरूवार को असम की दो राज्य सभा सीटों और त्रिपुरा की एक सीट के लिए मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली। वहीँ नागालैंड से बीजेपी उम्मीदवार और उनकी महिला शाखा के राज्य अध्यक्ष एस फांगनोन कोन्याक राज्य सभा सीट के लिए निर्विरोध चुनी गई। वह नागालैंड से संसद के संसद के उच्च सदन में सीट पाने वाली महिला बन गई है।

पंजाब में आप -

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आप ने राज्य की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की। अब आप की संख्या उच्च सदन में आठ सीटों तक बढ़ गई है। राज्यसभा चुनाव के हालिया दौर में कांग्रेस की ताकत पांच सीटों से कम हो गई है

Similar Posts