< Back
Lead Story
अब कर्मचारी UPI और ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा, नया डिजिटल प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
Lead Story

EPFO 3.0: अब कर्मचारी UPI और ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा, नया डिजिटल प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च

Deepika Pal
|
30 May 2025 8:10 PM IST

EPFO 3.0 नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो जून 2025 से कर्मचारियों की सेवा के लिए मिलेगा।

EPFO 3.0: सरकारी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPFO 3.0 नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो जून 2025 से कर्मचारियों की सेवा के लिए मिलेगा। इस नए प्लेटफॉर्म से अब कर्मचारियों को आसानी से पीएफ का पैसा निकालने में मदद मिलेगी।

ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे पैसा

आपको बताते चलें, पहले जहां पर पैसे निकालने के लिए प्रकिया होती थी वहीं पर अब ATM और UPI के जरिए पैसा निकाला जा सकेगा। बताया जा रहा है कि, नए नियम के तहत अब ATM कार्ड जैसे विड्रॉल कार्ड जारी किए जाएंगे। सदस्य अपने PF बैलेंस की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल OTP वेरीफिकेशन के ज़रिए अकाउंट अपडेट करना आसान होगा।

जानिए कैसे निकाल पाएंगे आप ATM से PF का पैसा

आपको यहां पर Atm के जरिए अब पैसे निकालने में आसानी होगी। इसके लिए आसान प्रक्रिया बताई गई है...

  • EPFO विड्रॉल कार्ड, जो आपके PF अकाउंट से लिंक होगा, प्राप्त करें।
  • ऑनलाइन क्लेम करें (90% क्लेम अब ऑटोमैटेड होंगे).
  • क्लेम सेटलमेंट के बाद ATM से विड्रॉल कार्ड के जरिए पैसा निकालें।

PF निकालने के लिए जरूरी चीजें

आपको यहां पर PF का पैसा निकालने के लिए इन चीजों की आवश्यकता होगी। UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए। मोबाइल नंबर, आधार, पैन और बैंक अकाउंट—सभी UAN से लिंक होने चाहिए।पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, कैंसिल चेक (जिसमें IFSC और अकाउंट नंबर हो) और UPI/ATM इंटीग्रेशन जरूरी होगा।

Similar Posts