< Back
Lead Story
प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए नोबेल पैनल के सदस्य, कहा - पुरस्कार के है सबसे बड़े दावेदार
Lead Story

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए नोबेल पैनल के सदस्य, कहा - पुरस्कार के है सबसे बड़े दावेदार

स्वदेश डेस्क
|
16 March 2023 2:32 PM IST

युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं।

नईदिल्ली। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी कोरोना काल में दूसरे देशों की मदद और यूक्रेन-रूस युद्ध पर रुख से उनका कद बढ़ा है। अपनी जनहितैषी नीतियों से भारत को प्रगति के मार्ग पर बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी के मुरीदों में अब एक और नाम जुड़ गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता असल तोजे ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने मोदी को नोबेल पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार बताया है।

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है। तोजे ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने बिना कोई धमकी दिए परमाणु यद्ध के परिणामों के बारे में पूरी दुनिया को समझाया दिया। हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इसी तरह के लीडर की जरूरत है।

भारत का महाशक्ति बनना तय -

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नाही किसी से तेज आवाज में बात की, ना धमकाया। उन्होंने सिर्फ दोस्ताने ढंग से अपना रुख दुनिया को समझा दिया। उन्होंने कहा की मोदी जैसे नेतृत्व में भारत का महाशक्ति बनना तय है। उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं।

Similar Posts