< Back
Lead Story
उत्तरप्रदेश उप चुनाव

उत्तरप्रदेश उप चुनाव

Lead Story

उत्तरप्रदेश उप चुनाव: UP में निषाद पार्टी ने लगायी "27 के खेवनहार" की होर्डिंग, सीट न मिलने पर संजय निषाद हताश!

Gurjeet Kaur
|
25 Oct 2024 10:58 AM IST

UP By Election : उत्तरप्रदेश में इन दिनों एक अलग सा ट्रेंड चल गया है। यह ट्रेंड है क्रिएटिव होर्डिंग के जरिए सुर्खियां बटोरने का। UP में निषाद पार्टी की ओर से एक होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग पर लिखा गया है "27 के खेवनहार..." बताया जा रहा है कि, संजय निषाद इस समय थोड़े हताश हैं। उनकी हताशा का मुख्य कारण उप चुनाव में एक भी सीट न मिलना है। यूपी में 9 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 9 सीट में से एक सीट भाजपा ने आरएलडी को देने का फैसला किया है।

निषाद पार्टी द्वारा "27 के खेवनहार" की होर्डिंग भाजपा मुख्यालय लखनऊ के बाहर भी लगाई गई है। संजय निषाद द्वारा पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक की गई।

सूत्रों का कहना है कि, यूपी चुनाव में बीजेपी द्वारा एक भी सीट न मिलने पर पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद हताश हैं लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं। उन्होंने मीडिया के सामने आकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि, वे अब 27 की तैयारियों में जुट गए हैं।

उपचुनाव में 2 सीट लेने के दावा ठोकने वाले संजय निषाद अब 27 की तैयारी में जुट गए हैं। उपचुनाव में एक भी सीट ना मिलने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि, "सपा और कांग्रेस को हटाने के लिए पार्टी बनाई थी। अब वह ना आ जाए इसलिए NDA को जीतना है। दिल्ली में निषाद समाज के आरक्षण की बात हुई जल्द ही आरक्षण का निष्कर्ष निकलेगा। निषाद समाज भाजपा को जिताएं क्योंकि भाजपा ही उनको अधिकार दिला सकती है।

मीडिया द्वारा जब सीट ना मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उप चुनाव पर किए गए सवाल पर वह गोलमोल जवाब देते नजर आए। उन्होंने कहा कि, 'हर बात का एक समय होता है। हम आरक्षण पर बात कर रहे हैं।'

Similar Posts