< Back
Lead Story
निर्मला सीतारमण ने कहा - होशियारपुर मामले पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी
Lead Story

निर्मला सीतारमण ने कहा - होशियारपुर मामले पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी

Swadesh Digital
|
24 Oct 2020 3:53 PM IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बलात्कार की घटनाओं के राजनीतिकरण को लेकर कहा कि कहा कि होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, रेप को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती कि क्या जहां आपकी सरकार नहीं है वहां अगर रेप होता है तो उसके खिलाफ आप भाई-बहन गाड़ी में बैठकर पिकनिक की तरह प्रदर्शन करने जाएंगे, मगर होशियापुर क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है आप उस पर एक भी बात नहीं बोलेंगे क्या?

ट्विटर पर खास एक्टिव रहने वाले राहुल गांधी ने घटना पर एक शब्द नहीं कहा। इस पर कोई ट्वीट नहीं (होशियारपुर बलात्कार की घटना), इस पर कोई नाराजगी नहीं, और इस पर कोई चर्चा नहीं। एक महिला पार्टी प्रमुख है। क्या इस तरह का चुनिंदा आक्रोश उनकी पार्टी के कद को सूट करता है।

गौरतलब है कि पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में छह वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर शव को आग लगा दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी, जो उसी गांव में रह रहा था। पीड़िता के पिता के अनुसार गुरप्रीत कथित तौर पर उनकी लड़की को अपने घर ले गया जहां उसने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।

Similar Posts