< Back
Lead Story
NIA raids

NIA Raids 

Lead Story

NIA Raid in 5 States: बारामुला के संगरी में NIA की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों को लेकर पांच राज्यों में कार्रवाई

Deeksha Mehra
|
5 Oct 2024 9:03 AM IST

NIA Raid in 5 States : नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़े स्तर पर छापेमारी कर रही है। NIA ने 5 प्रदेश के 22 जगहों पर आतंकवादी फंडिंग के मामले में केस दर्ज किया था। इसी मामले को लेकर आज छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, NIA ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में छापेमारी की। यह छापेमारी बारामूला में इकबाल भट के आवासीय घर पर की गई है। कश्मीर में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA और ATS के ज्वाइंट ऑपरेशन महाराष्ट्र के जालना, औरंगाबाद और मालेगांव से 4 सस्पेक्ट से पूछताछ की है। चारो के लिंक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से बताया जा रहा है। NIA महाराष्ट्र में 20 जगहों पर बड़ी छापेमारी जारी है। महाराष्ट्र के जालना से 2 लोगो हिरासत में भी लिया गया है। वहीं औरंगाबाद से 1 हिरासत, मालेगांव से 1 हिरासत में लिया हैं। सभी 4 के आतंकी संगठन से जुड़े है।

महाराष्ट्र में कई जगह छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने जालना में सुबह 4 बजे से ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, जालना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। गांधी नगर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। जालना के अलावा छत्रपति संभाजीनगर और मालेगांव में भी NIA और ATS की कार्रवाई चल रही है।

देश विरोधी वारदात की तैयारी

जालना और संभाजीनगर से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक व्यक्ति को जालना के गांधी नगर से, एक को छत्रपति संभाजी नगर के आजाद चौक के पास से, और एक को एन छह इलाके से हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि ये सभी देश विरोधी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। वहीं एनआईए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद इलाके में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन की गतिविधियों से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी कर रही है।

Similar Posts