< Back
Lead Story
इस स्टेशन पर खास अंदाज में मनाया गया नया साल का जश्न, रेलवे मंत्री ने शेयर किया वीडियो
Lead Story

Mumbai CST Railway Station: इस स्टेशन पर खास अंदाज में मनाया गया नया साल का जश्न, रेलवे मंत्री ने शेयर किया वीडियो

Deepika Pal

1 Jan 2025 8:42 PM IST

महाराष्ट्र राजधानी मुंबई से एक वीडियो वायरल हुआ है जहां पर नए साल का जश्न बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया जिसकी साक्षी कई लोग हुए।

New Year Video Viral: नए साल का आगाज जहां पर हो गया है वहीं पर इस आगाज के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। महाराष्ट्र राजधानी मुंबई से एक वीडियो वायरल हुआ है जहां पर नए साल का जश्न बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया जिसकी साक्षी कई लोग हुए। दरअसल मुंबई का ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) स्टेशन पर खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया गया।

रेलवे मंत्री शेयर किया वीडियो

आपको बताते चलें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। यहां पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) स्टेशन पर हर समय काफी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन जैसे ही 31 दिंसबर 2024 को रात 12:00 बजे कैलेंडर में डेट बदली वहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेनों और मौजूदा यात्रियों ने नए साल का जश्न खास तरीके से मनाया और आधी रात को स्टेशन पर जश्न जैसा माहौल बन गया, ना सिर्फ यात्रियों ने बल्कि रेलवे अधिकारियों ने भी नए साल का स्वागत जबरदस्त तरीके से किया।

सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy 2025! pic.twitter.com/24NHo1Hv5x
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 1, 2025

सभी ट्रेनों के बजने लगे हॉर्न

आपको बताते चलें कि, यहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए ट्रेनें भी पीछे नहीं रही। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही 12 बजे अनाउंसमेंट सिस्टम पर नए साल की बधाई दी गई और स्टेशन पर खड़ी ट्रेन ने एकसाथ हॉर्न बजाकर यात्रियों को नए साल की बधाई दी।अधिकारियों ने यात्रियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सफर को सुरक्षित और सुखद बनाने का संदेश दिया। इस स्टेशन पर यह परंपरा देखने के लिए मिलती है।

Similar Posts