< Back
Lead Story
साल 2025 में इन चार राशि के लोग होंगे मालामाल, जमकर बरसेगा पैसा
Lead Story

New Year 2025 Rashifal: साल 2025 में इन चार राशि के लोग होंगे मालामाल, जमकर बरसेगा पैसा

Jagdeesh Kumar
|
1 Jan 2025 7:00 AM IST

साल के प्रारंभ में ही सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा कई अन्य ग्रह भी अपने स्थान परिवर्तित करेंगे।

नए साल 2025 की शुरुआत हो गई है। आज यानी 1 जनवरी 2025 से वर्ष के साथ - साथ ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी बदली है। साल के प्रारंभ में ही सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा कई अन्य ग्रह भी अपने स्थान परिवर्तित करेंगे। ऐसी स्थिति में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ये साल इन 4 राशियों के लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

साल 2025 कन्या राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। सातवें महीने से इनके राहु केतु का प्रकोप खत्म हो जाएगा, इसके बाद से शादी विवाह के अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतर बीतेगा। निवेश में मनचाहा लाभ मिलेगा। तो वहीं, बिजनेस भी ग्रो करेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए साल 2025 अच्छा बीतेगा। आपकी राशि में चल रहे साढ़ेसाती का प्रभाव भी जल्द खत्म हो जाएगा। जिसके बाद से आपका करियर ऊंचाइयों को छूएगा। इस साल आपकी सारी समस्याएं खत्म होंगी।

वृषभ राशि

ग्रहों की चाल के अनुसार वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। आपके लिए यह समय बेहद कल्याणकारी होने वाला है। वृषभ राशि के एकादश भाव में ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इन्हें खूब धन लाभ मिलेगा।

तुला राशि

नया साल 2025 तुला जातक वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। लास्ट मार्च को शनि का मीन राशि में गोचर करना इस राशि के लिए फलदायी रहेगा। शनि तुला राशि के चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं और छठे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके व्यवसाय में भी लाभ होने की संभावना है।

Similar Posts