< Back
Lead Story
MP में बनेंगे नए Tiger रिजर्व, जहां बाघ नहीं वहां भी मध्यप्रदेश पहुंचाएगा टाइगर

MP में बनेंगे नए Tiger रिजर्व

Lead Story

MP में बनेंगे नए Tiger रिजर्व, जहां बाघ नहीं वहां भी मध्यप्रदेश पहुंचाएगा टाइगर

Gurjeet Kaur
|
29 July 2024 2:23 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) पर सीएम ने सभी को शुभकामनाएं दी और चीता प्रोजेक्ट पर भी बात की।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कई नए टाइगर रिजर्व बनाए जा सकते हैं। साथ ही जिन राज्यों में बाघ नहीं है उन्हें बाघ की सप्लाई भी मध्यप्रदेश से की जा सकती है ताकि उन राज्यों का पारिस्थितिकी तंत्र दोबारा बेलेंस किया जा सके। यह बात स्वयं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताई है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) पर सभी को शुभकामनाएं दी और चीता प्रोजेक्ट पर भी बात की।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "प्रदेश में नए टाइगर रिजर्व बनाए जाएंगे। जिन राज्यों में बाघ नहीं हैं, वहां बाघ दिए जाएंगे। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है, इसलिए सभी राज्यों में बाघ होने चाहिए।" सीएम ने राजधानी भोपाल की तारीफ करते हुए कहा कि, "आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिन में मनुष्य और रात में बाघ विचरण करते हैं। ऐसी कोई अन्य राजधानी नहीं।"

देश में सबसे ज्यादा बाघ MP में :


मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं। मध्यप्रदेश भाग्यशाली है, देश में सबसे ज्यादा बाघ इसी राज्य में हैं। भोपाल एकमात्र ऐसी राजधानी है, जहां भोपाल नगर निगम की सीमा तक बाघ खुलेआम घूमते हैं। हमें खुशी है, एशिया में कहीं भी चीते नहीं पाए जाते, लेकिन वन विभाग चीता परियोजना को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।"

मुख्यमंत्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की एवं विलेज रीलोकेशन सतपुड़ा मॉडल, कान्हा की कहानियाँ एवं पेंच टाइगर बिहेवियर एक्टिविटी किट-3 पुस्तक का विमोचन कर वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्ण गौर एवं राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में कितनी टाइगर :

बता दें कि, मध्यप्रदेश के पास 'टाइगर स्टेट' का दर्जा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 785 टाइगर हैं। देश में सर्वाधिक 785 बाघों के कारण मध्यप्रदेश को यह गौरव प्राप्त हुआ है। टाइगर की इतनी अधिक संख्या के चलते मध्यप्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व हैं।

Similar Posts