< Back
Lead Story
तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिन्दू करेंगे काम, नए अध्यक्ष राजगोपाल नायडू ने जारी किया नया आदेश
Lead Story

Tirupati Mandir: तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिन्दू करेंगे काम, नए अध्यक्ष राजगोपाल नायडू ने जारी किया नया आदेश

Swadesh Writer
|
2 Nov 2024 8:42 PM IST

Tirupati Mandir: तिरुपति लड्डू विवाद के बाद नए अध्यक्ष ने मंदिर को लेकर नया आदेश जारी किया है।

Tirupati Mandir: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद वाले मामले के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का नया अध्यक्ष बोलिनेनी राजगोपाल नायडू को बना दिया गया है। नया अध्यक्ष बनने के बाद राजगोपाल नायडू ने अपनी जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर दिया है इसी बीच उन्होने मंदिर में काम करने वाले लोगों को लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि तिरुपति मंदिर में अब सिर्फ हिन्दू ही काम करेंगे। राजगोपाल नायडू के इस बयान को कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और प्रियंका गाँधी वाड्रा के पूर्व सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपना समर्थन देते हुए सही ठहराया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा

राजगोपाल नायडू के बयान के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि तिरुपति बालाजी हमारी आस्था का केंद्र, आधार और विषय है। उन्होंने आगे कहा कि मै यही कहना चाहूंगा कि तिरुपति में उन लोगों को नहीं जाना चाहिए जिनकी आस्था भगवन में नहीं है। जैसे मस्जिद में कोई शराबी काम नहीं कर सकता या वहां जा नहीं सकता उसी तरह तिरुपति बालाजी या अन्य धार्मिक स्थानों पर लोगों को नहीं जाना चाहिए जो गोमांस या बीफ खाते हैं।

टीटीडी बोर्ड में 24 सदस्यों की हुई नियुक्ति

आंध्रा प्रदेश की गठबंधन सरकार ने टीटीडी बोर्ड में 24 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसमे से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का नया अध्यक्ष बोलिनेनी राजगोपाल नायडू को बनाया गया है। नए अध्यक्ष बोलिनेनी राजगोपाल नायडू टीटीडी बोर्ड के 54वें अध्यक्ष होंगे। आपको बता दें कि उन्हें भुमना करुणाकर रेड्डी की जगह नया अध्यक्ष बनाया गया है। करुणाकर रेड्डी ने अगस्त 2023 में अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। टीटीडी बोर्ड में 24 नए सदस्यों में पड़ोसी राज्यों से 10 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमे से पांच सदस्य तेलंगाना से, तीन कर्नाटक से और दो तमिलनाडु से है। वहीँ टीटीडी बोर्ड में गुजरात से अदित देसाई को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Similar Posts