< Back
अन्य
मुंबई में 120 करोड़ की 60 किलो ड्रग्स जब्त, एयर इंडिया का पूर्व पायलट निकला तस्करो का सरगना
अन्य

मुंबई में 120 करोड़ की 60 किलो ड्रग्स जब्त, एयर इंडिया का पूर्व पायलट निकला तस्करो का सरगना

स्वदेश डेस्क
|
7 Oct 2022 1:22 PM IST

मुंबई। मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई और गुजरात के जामनगर में छापामार कर मादक पदार्थ के तस्करी क बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी की टीम ने दोनों शहरों से 120 करोड़ रुपये मूल्य का 60 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग जब्त किया है। इस मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


एनसीबी के उप महानिदेशक एसके सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि यह एमडी ड्रग मुंबई और जामनगर के गोदामों से जब्त की गई है। सूचना के आधार पर गोदामों पर छापेमारी की गई। एनसीबी के डीडीजी सिंह ने बताया कि शुरुआत में जामनगर की नेवल इंटेलिजेंस यूनिट ने एमडी दवाओं की बिक्री और खरीद की जानकारी दी थी। इस सूचना पर एनसीबी और नेवल इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर जामनगर से 3 अक्टूबर को 10.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया था। डीडीजी सिंह के मुताबिक जामनगर में गिरफ्तार आरोपितों में से एक सोहेल महार गफीता 2016 से 2018 के बीच एयर इंडिया का पायलट था।

छह लोग गिरफ्तार -

उन्होंने बताया कि गुजरात से पकड़े गए लोगों से जानकारी मिली कि जामनगर और मुंबई के बीच ड्रग तस्करी गिरोह काम कर रहा है। गुजरात से गिरफ्तार लोगों से की सूचना के बाद एनसीबी ने साउथ मुंबई के एसबी रोड फोर्ट इलाके के एक गोदाम से छापामार कर यहां 50 किलो एमडी ड्रग जब्त किया। उन्होेंने बताया कि गुजरात और मुंबई से बरामद एमडी ड्रग का कुल वजन 60 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एनसीबी मुख्यालय दिल्ली और मुंबई ने मुंबई और जामनगर से तीन-तीन लोगों को यानी छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Similar Posts