< Back
Lead Story
मुंबई में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र तट के पास खाई में गिरा
Lead Story

मुंबई में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र तट के पास खाई में गिरा

स्वदेश डेस्क
|
8 March 2023 1:12 PM IST

गश्ती जहाज ने सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित खोज निकाला

नईदिल्ली। भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर ध्रुव दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर समुद्र तट के करीब खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे के समय हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था, लेकिन अचानक समुद्र तट के करीब खाई में गिर गया। तत्काल खोज और बचाव शुरू करके नौसैनिक गश्ती टीम ने चालक दल के 3 सदस्यों को सुरक्षित खोज लिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि भारतीय नौसेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) बुधवार सुबह मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के तीन सदस्यों को नौसेना के एक गश्ती जहाज ने सुरक्षित खोज लिया है। सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Similar Posts