< Back
Lead Story
राहुल-प्रियंका से नहीं संभल रहा पंजाब, सिद्धू ने चन्नी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की दी धमकी
Lead Story

राहुल-प्रियंका से नहीं संभल रहा पंजाब, सिद्धू ने चन्नी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की दी धमकी

स्वदेश डेस्क
|
25 Nov 2021 7:06 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने मोगा में रैली को किया संबोधित

चंडीगढ़। महंगाई, किसान कानून, कोरोना पर मुखर रहने वाले राहुल और प्रियंका गांधी से पंजाब कांग्रेस को संभालने में असफल नजर आ रहे है। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने से भी कलह का समाधान नहीं हो सका है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही सरकार पर लगातार हमला कर रहे है। अब सिद्धू ने चरणजीत सिंह सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करने की धमकी दे दी है। सिद्धू ने ये बात मोगा में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कही।

ख़ास बात ये है की इस रैली में सिद्धू के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। जब तक चन्नी रैली में रहे, सिद्धू उनके साथ नजर आए। चन्नी के रैली से जाते ही सिद्धू सरकार के खिलाफ मुखर हो गए। उन्होंने कहा की दो महीने पहले जब चरणजीत सिंह की सरकार बनी थी तब वादा किया गया था की कि ड्रग तस्करी संबंधी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन अब तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा की पिछली कैप्टन सरकार रिपोर्ट को दबाकर बैठी थी, अब चन्नी सरकार को इसको खोल देना चाहिए। यदि ये रिपोर्ट जल्द नहीं खोली जाएगी तो वह सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Similar Posts