< Back
Lead Story
बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा
Lead Story

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

स्वदेश डेस्क
|
28 Sept 2021 3:16 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।

उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। वे पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया जब आज शाम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे है। माना जा रहा है की कैप्टन आज भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर सकते है। जिसके उन्होंने इस्तीफे के समय संकेत भी दिए थे।

बता दें पंजाब कांग्रेस में सिद्धू और कैप्टन के बीच लंबे समय तक खींचतान बनी रही। जिसे खत्म करने के लिए पहले सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। बाद में अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंपी गई है।

Similar Posts